रायपुर। Good News : आधार में नाम, पता, जन्मतिथि अपडेट कराने की तिथि बढ़ा दी हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फ्री में आधार डिटेल्स अपडेट करने की तारीख को 14 जून से बढ़ाकर 14 सितंबर, 2023 कर दी है। यानी की अब आप अगले 3 महीने तक आधार डिटेल्स को फ्री में बदल सकते हैं। आप 14 सितंबर, 2023 तक अपनी प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस के दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट और अपलोड कर सकते हैं। पहले यह तारीख 14 जून, 2023 थी।
Read More : CG Good News : छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रदेश में खुलेंगे 5 नए नर्सिंग कॉलेज, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
मुफ्त अपडेट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर ऑनलाइन किया जाना चाहिए और सीएससी पर अपडेट के लिए हमेशा की तरह 25 रुपये शुल्क लिया जाएगा। आधार यूजर्स के लिए किसी भी दस्तावेज को अपडेट करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना है. हालांकि, यह छूट ऑनलाइन अपडेट कराने पर ही मिलेगी. पोर्टल तक पहुंचने के लिए आपको आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर चाहिए होता है। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी का उपयोग करके ही आप अपने आधार में कोई बदलव कर पाएंगे।