शासन की योजनाएं फेल : अवैध पशु बाजार संचालित, लापरवाह अधिकारी के चलते फल-फूल रहा बाजार
June 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
धमतरी। जिले में शासन की योजनाएं नरवा, गरवा, घुरवा, और बारी है। मगर धमतरी जिला में यह योजनाएं फेल होता दिखाई दे रहा है। अवैध पशु बाजार संचालित कर गायों की नीलामी हो रही है और कत्ल खाना भेजा जा रहा है। यहाँ गायों को अवैध बाजार धड़ल्ले से चल रहा है।


धमतरी जिला के सीमावर्ती इलाके में इन दिनों अवैध बेला बाजार चल रहा है। जहां पर गायों की खरीदी बिक्री हो रही है, जो पूर्ण रूप से अवैध है। उसके बावजूद यहां पर बाजार फल फूल रहा है। यह काम उड़ीसा बॉर्डर के पार भी किया जा रहा है। जहां अवैध रूप से संचालित कत्ल खाने तक गायों को पहुंचाया जाता है।
RELATED POSTS
View all