Live Khabar 24x7

GPM : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो सटोरिए को किया गिरफ्तार

May 16, 2024 | by Nitesh Sharma

GPM

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

GPM : आईपीएल मैच में मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टा खिलाने के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके मोबाइल में 30 से अधिक लिंक मिले जिनके जरिए क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने का काम किया जाता था। वहीं पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते सीज करवा दिए हैं ।

Read More : GPM ब्रेकिंग : पीपरडोल और कुम्हारी में रेत तस्करो का आतंक, किया गया सैंकड़ो ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा पुलिस को मुखबीरों से सूचना मिली कि पेंड्रा इलाके में आईपीएल मैचों में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खिलाने का कारोबार कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखीबिरों को एक्टिव किया और साइबर सेल और पेंड्रा पुलिस की टीम ने दुबटिया छपराटोला में जाकर दबिश दी। जहां पर तीन व्यक्ति मोबाइल फोन से सट्टा खिलाते पाए गए। बाजार पारा का रहने वाला प्रकाश केवट और लोहतरैया पारा के रहने वाले हर्ष जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all