Live Khabar 24x7

Gufi Paintal Death : नहीं रहे महाभारत के शकुनि मामा, 78 साल की उम्र ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में शोक की लहर

June 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

मुंबई। Gufi Paintal Death : टीवी इंडस्ट्री से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का आज निधन हो गया है। उन्होंने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनको चाहने वाले, साथ में काम करने वाले श्रद्धांजलि दे रहे है।

गुफी पिछले दो हफ्ते से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दिल और किडनी संबंधी बिमारी से जूझ रहे थे। गूफी के भतीजे, हितेन पेंटल और महाभारत में उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। ओशिवारा शमशान भूमि पर शाम 4-5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गूफी ने लिया था मेरा ऑडिशन एक्टर फिरोज खान

महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान ने कहा, “गूफी को पिछले दो दिनों से होश नहीं था। वे ICU में थे। महाभारत में उन्हें गूफी की वजह से ही काम मिला था। उन्होंने ही अर्जुन के किरदार के लिए मेरा ऑडिशन कराया था। मैं इसके लिए हमेशा गूफी का शुक्रगुजार रहूंगा।”

RELATED POSTS

View all

view all