Gyanvapi Survey Update : जूमे की नमाज के लिए रोका गया ASI सर्वे, 2 बजे से फिर होगा शुरू
August 4, 2023 | by livekhabar24x7.com
वाराणसी। Gyanvapi Survey Update : आज सुबह से ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ASI सर्वे जारी है। वहीं आज जूमे का दिन भी हैं। जिसके ज्ञानवापी में सर्वे को रोक दिया गया हैं। अब सर्वे दोपहर 2 बजे के बाद से फिर शुरू होगा। पूरे शहरभर में जिले की पुलिस और प्रशासनिक हाई अलर्ट पर है। ज्ञानवापी परिसर के पास पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। साथ ही वाराणसी में हाई अलर्ट है।
SC में होगी सुनवाई
ज्ञानवापी सर्वे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दी है। इसी अपील पर बस थोड़ी में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मुस्लिम पक्ष यानी अंजुमन इंतेज़ामिया ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से सर्वे को बंद कराने की गुहार लगाई और याचिका की सुनवाई जल्द करने की अपील की थी।
RELATED POSTS
View all