Haryana Election 2024 Result : जुलाना सीट पर विनेश फोगाट ने दर्ज की जीत, BJP के योगेश कुमार को 6015 मतों से दी मात
October 8, 2024 | by Nitesh Sharma

चंडीगढ़। Haryana Election 2024 Result : कुश्ती के मैदान से राजनीति के अखाड़े में कदम रखने वाली विनेश फोगाट ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली हैं। जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया हैं। विनेश को कुल 65080 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश कुमार को 59065 वोट मिले।
जुलाना सीट पर जीत के बाद विनेश फोगाट का रोड शो
जुलाना विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने रोड शो किया। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के पीछे होने पर उन्होंने कहा, ‘सब्र रखो, सब्र रखो।’
RELATED POSTS
View all