Live Khabar 24x7

Helicopter Crash : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर हादसे में मौत, विदेश मंत्री समेत 9 लोगों की भी गई जान…

May 20, 2024 | by Nitesh Sharma

इब्राहिम रईसी

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Helicopter Crash : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई है। घटना के 16 घंटे बाद हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया। जिसके बाद इब्राहिम रईसी की मौत की पुष्टि की गई। इस हादसे में विदेश मंत्री, गवर्नर समेत 9 की जान चली गई हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईरानी राष्ट्रपति की मौत पर दुख जताया है।

Read More : Helicopter Crash : नेपाल में हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में पायलट समेत 6 की मौत! माउंट एवरेस्ट के पास टूटा था संपर्क

दरअसल, रविवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके विदेश मंत्री पहाड़ी इलाकों और बर्फीले मौसम में एक हेलीकॉप्टर क्रैश का शिकार बने। तुर्की के ड्रोन ने एक हीट सोर्स का पता लगाया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम वहां पहुंची।

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने दुख जताते हुए X पर लिखा, “इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।”

 

RELATED POSTS

View all

view all