Live Khabar 24x7

लोकसभा चुनाव में भाजपा और NDA की ऐतिहासिक जीत, 1962 के बाद लगातार तीसरी बार किसी PM को मिला जनादेश, उपमुख्यमंत्री साव ने दिया बड़ा बयान

June 5, 2024 | by Nitesh Sharma

Arun Sao

 

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से लोकसभा चुनाव नतीजे पर चर्चा करते हुए कहा कि, देश में 1962 के बाद किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार जनादेश मिला है। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है। ये पीएम मोदी जी की बड़ी उपलब्धि है।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ में भी भाजपा की बड़ी जीत हुई है। 11 में से 10 सीटें बीजेपी के खाते में आई है। यहां कांग्रेस ने अपने सारे दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन जनता ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को पराजित कर दिया। उन्होंने कहा कि, राजनांदगांव लोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करारी हार हुई। वहीं उनके गृह जिले दुर्ग में भी कांग्रेस की हार हुई है।

Read more : CG BJP OFFICE : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जीत का जश्न, मिठाइयां बटनी हुई शुरू

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, जिन राज्यों में भाजपा की सीटें नहीं थी, वहां भी जीत हुई है। दक्षिण भारत के केरल में भाजपा को जीत मिली है। वहीं आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने 3 सीटें जीती है। इसके अलावा दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, अरुणाचल, त्रिपुरा की सभी सीटें जीती है। ओडिशा के 21 में से 19 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं 147 विधानसभा में से 78 सीटों पर एतिहासिक जीत दर्ज कर भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

अरुण साव ने कहा कि, ओडिशा में छत्तीसगढ़ सरकार के काम का खासा असर हुआ है। महतारी वंदन योजना की तरह सुभद्रा योजना, 3100 रुपए में धान खरीदी के वादे पर जनता ने विश्वास जताया है।

RELATED POSTS

View all

view all