गृह मंत्री Amit Shah की बहन राजेश्वरीबेन का मुंबई में निधन, फेफड़ों की बीमारी से थीं पीड़ित
January 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बहन राजेश्वरीबेन का निधन हो गया हैं। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। राजेश्वरीबेन की उम्र 65 साल थी और वो फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं। एक महीने पहले ही उन्हें अहमदाबाद से मुंबई में शिफ्ट किया गया था।
Read More : Amit Shah Visit CG : छत्तीसगढ़ में अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार, बोले – महादेव के नाम पर खोला सट्टा, शर्म करें
एक अधिकारी ने बताया कि 60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। इलाज के लिए उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली। उन्होंने कहा, ‘बड़ी बहन के निधन की खबर पाकर अमित शाह ने अपने पूरे दिन के कार्यक्रम को रद्द कर दिए। राजेश्वरी का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर लाया गया। दोपहर को थलतेज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’
बता दे कि गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए रविवार से ही अहमदाबाद में थे। सोमवार को वह बनासकांठा और गांधीनगर जिले में दो कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। बनासकांठा के देवदार गांव बनास डेयरी का उद्घाटन करने वाले थे। दोपहर में वह गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में विभिन्न विकासशील परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे। सभी कार्यक्रमों को गृह मंत्री ने रद्द कर दिया हैं।
RELATED POSTS
View all