Honey Singh Death Threat : जान से मरने की धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई हनी सिंह की सुरक्षा, डर के साये में परिवार, जानें क्या हैं पूरा मामला
June 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Honey Singh Death Threat : रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है। अब आधुनिक हथियारों से लैस दो पुलिसकर्मी 24 घंटे रैपर के साथ रहेंगे। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने हनी सिंह को 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी धमकी की समीक्षा की जा रही है।
बता दे कि गैंगस्टर गोल्डी बरार से धमकी मिलने के बाद सिंगर ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। हनी सिंह से गत बुधवार को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। हनी सिंह ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस मुख्यालय जाकर पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से की थी। इसके बाद हानि सिंह ने कहा था कि जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हनी सिंह व उनका परिवार डरा हुआ है। सिंगर ने कहा कि मेरे साथ जिंदगी में यह पहली बार हुआ है। मैं डरा हुआ हूं। मेरा पूरा परिवार डरा हुआ है। मुझे सिर्फ मौत से डर लगता है।
RELATED POSTS
View all