Horoscope 19 March 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

Spread the love

 

रायपुर। Horoscope 19 March 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 19 मार्च 2024, मंगलवार का दिन का सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, तो वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन अत्यधिक भाग दौड़ वाला रहेगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- वित्तीय संकट की स्थिति बनी रहेगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अनाब-सनाब खर्चे होंगे। रोग-व्याधि,कर्ज, इत्यादि में। प्रेम,संतान से दूरी बनी रहेगी। व्यावसायिक स्थिति चलती रहेगी। व्यवसाय में व्यवधान नहीं होगा। सूर्य को जल दें। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- शुभ कार्यों में खर्च रहेगा। धन का आवक रहेगा, लेकिन निवेश करने से बचिए। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपका कद बढ़ेगा। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- मन परेशान है। तन परेशान है। व्यवसाय परेशान है। कुछ दिनों की बात है। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। सब सही हो जाएगा। लाल वस्तु पास रखें। बजरंगबली की शरण में नतमस्त रहें। अच्छा हो जाएगा।

सिंह राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ, लेकिन स्वास्थ्य परेशान। सरकारी तंत्र परेशान। पिता परेशान। ध्यान दीजिएगा। काली वस्तु का दान करें और तांबं की वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी नहीं है, फिर भी कोई बड़ी बात नहीं होगी। व्यावसायिक स्तर पर धीरे-धीरे सुधरते चले जाएंगे। प्रेम, संतान भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पेट पर ध्यान दीजिए अपने और पैरों में चोट-चपेट न लगे। बाकी भाग्य साथ देगा और रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी साथ हैं। जीवनसाथी का साथ आपके लिए आगे बढ़ाने वाला है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु नतमस्तक होंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार ठीक है। मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। मन से खराब फील करेंगे। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- गृह-कलह के शिकार हैं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है। बचकर पार करें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें। पीली वस्तु पास रखें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *