Live Khabar 24x7

Horoscope Today 13 September 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

September 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope Today 13 September 2023 : आज यानी 13 सितंबर, बुधवार दिन का सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है। तो, वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मेष: शारीरिक स्थिति और मानसिक स्थिति दोनों ही परेशानी में रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। मन बोझिल-बोझिल-सा रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: भूमि और वाहन की खरीदारी अटकेगी। गृह-कला के संकेत हैं। घर में थोड़ा अवसाद की स्थिति रहेगी। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन: कोई नए व्यापार की शुरुआत ना करें। नाक, कान गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान फिर भी ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। कालीजी को प्राणाम करें।

कर्क: धन हानि की स्थिति है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान ठीक रहेगा और व्यापार भी ठीक चलता रहेगा। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

सिंह: ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन अवसादित रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगा। सरकारी गाज गिर सकता है। कुछ पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम हैं। तांबे की वस्तु दान करें।

तुला: मानसिक स्थिति दबाव में रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापारिक स्थिति मध्यम गति से आगे बढ़ेगी। सूर्य को जल दें।

वृश्चिक: नए व्यापार की शुरुआत ना करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम हैं। सूर्य को जल देते रहें।

धनु: भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों नहीं चल सकते हैं आप, बचके बात करें। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मकर: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचके पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करें।

कुंभ: अपने स्वास्थ्य पर और जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मय-मय के संकेत है या कोई उगंली उठ सकता है। विपरीत लिंग के संबंधों में। बचके पार करें। प्रेम-संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम और व्यापार की स्थिति ऊपर-नीचे चलता रहेगा। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all