Horoscope Today 14 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…
June 14, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Horoscope Today 14 June 2024 : आज यानी 14 जून 2024 शुक्रवार का दिन राशिफल के अनुसार सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज का दिन कुछ जातकों के लिए शानदार गुजरने वाला है तो वहीं कुछ जातकों को भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। राशिफल के अनुसार आज कुछ जातकों को अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि- शारीरिक परेशानी थोड़ी बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
वृषभ राशि- मानसिक अवसाद की स्थिति बनेगी। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में तू-तू, मैं-मैं। थोड़ा कलहकारी होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर रोक लग सकती है या कोई अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
Read More : Horoscope Today 13 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…
कर्क राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- पूंजी का निवेश अभी न करें। धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन में बेचैनी, घबराहट, परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। समाचार के माध्यम से थोड़ा सा विवादास्पद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम दिख रही है। सरकारी तंत्र की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान सही है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- स्वंय के् स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
RELATED POSTS
View all