Horoscope Today 19 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…
June 19, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Horoscope Today 19 June 2024 : आज यानी 19 जून 2024 बुधवार का दिन राशिफल के अनुसार सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां आज का दिन कुछ जातकों के लिए परिवार के साथ अच्छा गुजरने वाला है तो वहीं कुछ जातकों को पारिवारिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ेगा। साथ ही आज कुछ जातकों को स्वास्थ्य में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि- मिला-जुला परिणाम रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, फिर बेहतर हो जाएगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात। एक रंगीन सा दिन दोपहर के बाद से गुजरेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- शत्रु परास्त होंगे। परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि- कलह एवं भावुकता पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- दोपहर के बाद से एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य सुधर जाएगा। भाग्य साथ देगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- आय से संबंधित चीजें दोपहर तक निपटा लें, इसके बाद खर्च की अधिकता हो जाएगी। मन भी परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम,संतान का भरपूर सहयोग। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि- परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का भी साथ है। सुखद समय कहा जाएगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- दोपहर तक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, इसके बाद स्वास्थ्य सुधर जाएगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी सही रहेगा। शिव जी को प्रणाम करते रहें।
RELATED POSTS
View all