Horoscope Today 23 Nov 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

Spread the love

नई दिल्ली। Horoscope Today 23 Nov 2023 : आज देव उठनी एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागृत होते हैं। अतः आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं, कई राशियों के कारोबार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- स्वास्थ्य थोड़ा माध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी नुकसान का समय चल रहा है। थोड़ा बचकर पार करिए। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आय की स्थिति में उठा-पटक बना रहेगा। लाभ जबरदस्त भी हो सकता है लेकिन हानि होने के भी चांस है। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नया मत शुरू करिएगा। पुराने में स्ट्रगल के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट कचहरी से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेंगे। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चोर चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम रहने वाली है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति खराब रहेगी। चरित्र पर आपकी उंगली उठ सकती है। मध्यम समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेंगे। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- शत्रु का उपद्रव संभव है लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य नर्म-गर्म रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है। वहीं, व्यापार की स्थिति भी ठीक रहने वाली है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। मन खिन्न रहेगा। बच्चों की सेहत खराब रहेगी। प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार माध्यम हैं। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। वहीं, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कोई नया व्यापार शुरू मत करिएगा। नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। वहीं, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- गंदी भाषा का प्रयोग करने से बचें। वहीं, निवेश करने से भी बचें। धन हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। वहीं, व्यापार भी सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। काली वस्तु का दान करें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *