Live Khabar 24x7

Horoscope Today 31 May 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 31, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 31 May 2024 : शिफल के अनुसार, आज यानी 31 मई 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, तो वहीं कुछ जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। मन खिन्न रहेगा और आय के मार्ग में बाधा बनेगी। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति से थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- यात्रा कष्टप्रद होगी। धर्म-कर्म में अतिशय से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान थोड़ी दूरी वाला। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। मान-प्रतिष्ठा पर आंच न आने पाए इस बात का ध्यान रखिएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today 30 May 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ औ स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दीजिएगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम, संतान ठीक-ठाक लेकिन अभी कोई मुलाकात का प्लान न करें तो अच्छा है। व्यापार सही चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी विवादित रह सकती है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शत्रु परास्त होंगे और चोट-चपेट आपको थोड़ा लग सकता है पैरों में। ध्यान रखिएगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मन सशंकित रहेगा। डरे हुए महसूस करेंगे आप। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- गृह-कलह के संकेत हैं और घर का कलह बाहर न निकलें इस बात का ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- अपने स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाई-बहन से थोड़ा तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति में भी थोड़ा तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। बस व्यापारिक विवाद से बचें। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- रुपये-पैसे अभी संचित करके रखें। निवेश न करें। स्वास्थ्य मध्यम। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। अभी निवेश करने से बचें। कुटुंब में न उलझें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। ऊर्जा की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी सही है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- अज्ञात भय सताएगा। बच्चों से दूरी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all