Live Khabar 24x7

Horoscope Today 4 Aug 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

August 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope Today 4 Aug 2023 : आज, 4 अगस्त, दिन शुक्रवार को श्रावन ‘अधिक’ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों को व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़े अपना राशिफल…

मेष राशि- मन आशंकाग्रस्त रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। शारीरिक कष्ट संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- रोजी-रोजगार में बाधाएं आएंगी। उच्चाधिकारियों के गुस्से के शिकार बन सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- कोशिश करिए कि सम्मान में कोई ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। पूजा-पाठ में अति से बचें। बाकी मध्यम समय कहा जाएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- अपनों के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। बच्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार लगभग ठीक चलता रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परेशान होंगे आप लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- बच्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। मन बोझिल रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन रक्तचाप अनियमित, घटेगा-बढ़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार में कोई नई शुरुआत न करें। व्यापार मध्यम है। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- किसी भी तरह का निवेश इस समय वर्जित है क्योंकि धन- हानि का संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुबान अनियंत्रित मत करिएगा, कोलाहल मच जाएगा। बाकि स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा जिससे मन परेशान रहेगा। उलझन भरी स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- बच्चों से दूरी। प्रेम में एक रुकावट रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all