Live Khabar 24x7

Horoscope Today 4 Nov 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope Today 4 Nov 2023 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 04 नवंबर, शनिवार का यह दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां कुछ राशियों का परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होता, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: मां के स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। स्वास्थ्य भी धीरे-धीरे सुधर रहा है। अच्छी स्थिति दिख रही है बस गृहकलह से बचें। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ: व्यावसायिक सफलता बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। कुल मिलाकर एक अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है। भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान अनियंत्रित न होने दें। निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क: स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। कुछ नए व्यापार के प्रचार-प्रसार की स्थिति दिख रही है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह: मन व्यथित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीकठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Read More : Horoscope Today 3 Nov 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

तुला: व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य नरमगरम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। प्रेम-संतान पर ध्यान दें, बाकी व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम-संतान में दूरी है। व्यापार मध्यम चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान भी ठीक है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: परेशानी बनी रहेगी। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी लेकिन फिर चलने लगेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: कवियों के लिए अच्छा समय है। लेखकों के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। बस भावुकता पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all