Horoscope Today 6 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…
June 6, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। Horoscope Today 6 June 2024 : राशिफल के अनुसार 06 जून 2024 गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। कुछ राशि को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है तो वहीं कुछ जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि- स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम संतान का भी भरपूर सहयोग है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय कहा जाएगा। अभी निवेश करने से बचें। सूर्य को जल दें, शुभ होगा।
वृषभ राशि- ऊर्जा का स्तर उतार-चढ़ाव में रहेगा। प्रेम संतान का भरपूर साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा होगा। बस घबराहट और बेचैनी थोड़ी बढ़ी हुई है। इस बात का ध्यान रखें। पीली वस्तु का दान करें, शुभ होगा।
मिथुन राशि- मन चिंतित है। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। बहुत सारे तरह के खर्चे हैं। बहुत सारे तरह के लोग इस समय आपको परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। लूजिंग का टाइम दिख रहा है। प्रेम, संतान से भी दूरी है। व्यापार फिर भी सही चलता रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- आय के कई तरह के स्रोत बन रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा बुझा-बुझा सा बना है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा आपका दिख रहा है। यात्रा के कई योग बनेंगे। सरकारी तंत्र का लाभ होगा। एक सुखद स्थिति आपकी दिख रही है। लाल वस्तु पास रखें।
Read More : Horoscope Today 5 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…
सिंह राशि- स्वास्थ्य साथ दे रहा है। कानूनी पछड़े सुधर रहे हैं। पिता के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग। व्यापार भी बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश काम बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं थोड़ा सा। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान का भरपूर सहयोग है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाकी हर दृष्टि से सुखद समय। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिए। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वास्तु पास रखें।
मकर राशि- दिमागी तौर पर थोड़ा बटे-बटे से रहेंगे। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं। थोड़ा बुझे-बुझे से रहेंगे और कंफ्यूज रहेंगे क्योंकि ढेर सारे ऑप्शंस इस समय जीवन में आपके पास आ गए हैं। बुरा कुछ भी नहीं होगा, सब कुछ अच्छा होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव हो सकता है जमावड़ा लगा हुआ है घर में आपके। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- व्यापार के नए-नए ऑप्शन आएंगे, कंफ्यूज मत होइए। एक-दो दिन रुक जाइए। स्वतः क्लियर हो जाएगा क्या करना है। बाकी प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।
RELATED POSTS
View all