Live Khabar 24x7

Horoscope Today 6 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 6, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 6 May 2024 : सोमवार 06 मई का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। चंद्रमा के मेष राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को खुशखबरी मिल सकती हैं। कई राशि के जातक अपने परिवार वालों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- मन की व्याकुलता मानसिक स्थिति को परेशान करेगी। आंखों में चोट चपेट लग सकती है। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक-ठाक, व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति या हार की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान लगभग ठीक-ठाक, व्यापार मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, मानसिक स्थिति के दृष्टिकोण से, प्रेम और संतान के दृष्टिकोण से यह अच्छा समय नहीं है। मान-प्रतिष्ठा पर भी आंच आ सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक है, व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी नहीं है। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देना है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार खराब दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न बाधा आएगी। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

Read More : Horoscope Today : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल….

वृश्चिक राशि- मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। प्रेम में तू तू मैं मैं हो सकता है। बच्चों की स्थिति खासकर सेहत की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। क्रोध में आकर के कोई भी निर्णय मत लीजिएगा, नुकसान हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- घरेलू सुख बाधित है। कोई बड़े गृह कलह के संकेत दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। अपनों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। व्यवसाय की स्थिति नकारात्मक दिख रही है या किसी नकारात्मक व्यक्ति की उपस्थिति दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन-हानि की स्थिति है। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। जिन लोगों को मुख रोग है, उनके लिए खतरनाक समय है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार मध्यम, आर्थिक किसी भी तरह का कोई रिस्क मत लीजिएगा। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- स्वास्थ्य अत्यंत प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय नहीं है। बहुत बचकर पार करें। काली वस्तु का दान करें। पीली वस्तु पास रखें। शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all