Live Khabar 24x7

Horoscope Today : कर्क राशि वाले आज निवेश से बचे, जानिए सभी 12 जातकों का हाल

September 3, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

नई दिल्ली। Horoscope Today : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान (Lord Hanuman) को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की पूजा करना शुभ माना जाता है। मंगलवार (Tuesday Horoscope) को भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करने से आर्थिक संकट दूर व सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

मेष राशि- मन उदासीन रहेगा। बच्चों को लेकर के, प्रेम को लेकर के, लिखने पढ़ने को लेकर के, जो भी मानसिक स्थिति है, बुझा-बुझा सा रहेगा। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- घर का वातावरण बहुत सुखदायी या खुशदायी नहीं रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी या भौतिक सुख-संपदा के खरीदारी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- पराक्रम अभी थोड़ा कम होगा। अपनों का साथ जितना चाहिए, उतना नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। बजरंगबली की शरण में जाएं, उन्हें प्रणाम करें, अर्चना करें, अच्छा होगा।

सिंह राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा। मन में बेचैनी, घबराहट, उदासीनता बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मानसिक तनाव रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खुशनुमा माहौल नहीं रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- स्वास्थ्य पे ध्यान दें। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक संतुलन थोड़ा गड़बड़ आएगा यात्रा कष्टदायी हो सकता है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- मान सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में मजा नहीं आएगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all