Live Khabar 24x7

Horoscope Today : इन राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, जानिए सभी 12 जातकों का हाल

February 25, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Horoscope Today : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। रविवार को भगवान सूर्य की पूजा करने से घर में आर्थिक परेशानी दूर होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा आती है।

आज सभी जातकों का हाल

मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, व्यापार अच्छा है बाकी भावुक बने रहेंगे। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- घरेलू सुख बाधित है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा। गृह कलह से बचना चाहिए आपको। तांबे की वस्तु दान करें।

मिथुन राशि- व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होती जा रही है। अपनों का साथ है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम, संतान मध्यम है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। धन आगमन। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। निवेश करने से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शत्रु पर विजय पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- मन अज्ञात भय से से ग्रसित रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। सूर्य को जल दें शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। राज्य, सत्ता पक्ष में आपकी पहल होगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। तांबे की वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। हालांकि, बचाव पक्ष अच्छा है। प्रेम संतान का बहुत सनिकट्टता है, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम-संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि- शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। जीत आपकी हो जाएगी। राह के रोडे हट जाएंगे। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all