Live Khabar 24x7

Horoscope Today : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानिए सभी जातकों का हाल

November 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Horoscope Today : समस्त 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। रविवार को भगवान सूर्य की पूजा करने से वास्तु दोष दूर होते है।

मेष: शुभ दिन है। किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ : शुभ कार्यों में खर्च होगा। मन खुश रहेगा। पार्टनरशिप की स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्राणाम करते रहें।

कर्क: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह : भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today 23 Nov 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

कन्या: कन्या राशि की स्थिति थोड़ा-सा चोट-चपेट लगने वाला,किसी परेशानी में जाने वाला, स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंग बली को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य ठीक है। भावुक मत होइएगा। भावुक होकर कोई डिसीजन मत लीजिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से थोड़ा बचिएगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोई नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। जो आपने सोच रखा है, उसको कार्यरूप दें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मीन : प्रेम में सम-एकता आएगी। बच्चे तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम बाकी व्यापार इत्यादि सब बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all