IND vs KUW Saif Championship Final : भारत बना चैंपियन, कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर जीता फाइनल, ट्रॉफी लेने के बाद पूरी टीम ने गाया वन्दे मातरम्
July 5, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। IND vs KUW Saif Championship Final : भारत और कुवैत के बीच सैफ चैंपियनशिप का बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबला कल खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित 90 मिनट के बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी दूसरा गोल नहीं कर सकीं। स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। जिसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया है। भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को 5-4 से हराया। जीत के बाद अवार्ड लेने के बाद पूरी टीम ने एक स्वर में वन्दे मातरम् गाया।
https://www.facebook.com/TheIndianFootballTeam/videos/1087601765953493/
इस जीत के हीरो भारतीय गोलकीपर रहे। गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने पेनल्टी शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया और कुवैत के कप्तान खालिद अल इब्राहिम का आखिरी शॉट रोक दिया। पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच गोल मारने के मौके मिलते हैं। इसमें चूकने वाली टीम मैच हार जाती है। निर्धारित पांच-पांच शॉट के बाद दोनों टीमें चार-चार की बराबरी पर थीं।
भारत ने फाइनल में कुवैत को हराकर सैफ चैंपियनशिप टूर्नामेंट जीत लिया है। उसने नौवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है। भारत इससे पहले 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में चैंपियन बना था। टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में भारत नौ बार चैंपियन बना है और चार बार वह उप विजेता रहा।
https://fb.watch/lAJUFfFz89/
RELATED POSTS
View all