Live Khabar 24x7

IND vs NZ 1st Test Day-3 : भारतीय बल्लेबाजों ने की वापसी, तीसरे दिन के आखिरी गेंद पर आउट हुए किंग कोहली, जानिए स्कोर…

October 18, 2024 | by Nitesh Sharma

ind vs nz

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बेंगलुरु। IND vs NZ 1st Test Day-3 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं। दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे चल रहा है। स्टंप के समय सरफराज खान 78 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं दिन के अंतिम गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए। कोहली ने 70 रनों की पारी खेली।

Read More : IND vs NZ 1st Test Day-3 : न्यूजीलैंड ने लगाया रनों का अंबार, टीम इंडिया पर हासिल की भारी-भरकम लीड, रचिन ने ज्यादा शतक

न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए और 356 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। यशस्वी 52 गेंदों पर 35 रन बनाए। इसके बाद रोहित ने शानदार पारी खेली और टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह अजीब तरीके से आउट हुए। रोहित ने 63 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। दो झटके लगने के बाद कोहली और सरफराज ने मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की।

RELATED POSTS

View all

view all