Live Khabar 24x7

IND vs NZ 2nd Test Day-2 : भारतीय बल्लेबाजों का एक बार फिर शर्मनाक प्रदर्शन, 107 रन पर गवाएं तीन विकेट, ये दो बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद

October 25, 2024 | by Nitesh Sharma

ind vs nz

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

पुणे। IND vs NZ 2nd Test Day-2 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम बैकफुट पर दिखाई दे रही हैं। दूसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 152 रन पीछे है।

टीम इंडिया के दो आलराउंडर रवींद्र जडेजा 11 रन और वॉशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर नाबाद हैं। शुभमन गिल 30 रन बना सके। इसके बाद विराट कोहली (1), यशस्वी जायसवाल (30), ऋषभ पंत (18), सरफराज खान (11) और रविचंद्रन अश्विन (4) सस्ते पर आउट हो गए। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने सबसे चार विकेट लिए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all