Live Khabar 24x7

IND vs SA 2nd T20 : आज खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, बारिश फिर बिगाड़ेगी खेल! जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

December 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। IND vs SA 2nd T20 : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। जिसमें पहला मैच बारिश से धुल गया था। बता दें कि भारतीय टीम इस दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गई हुई है. टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है, और पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा.

Read More : IND vs SA T20 : दक्षिण अफ्रिका से आज भिड़ेगा भारत, डरबन में नहीं हारी एक भी मैच, देखें दोनों टीमों की स्क्वाड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार मंगलवार रात साढ़े 8 बजे शुरू होगा. मैच के लिए टॉस 8 बजे होगा.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच कहां देख सकते हैं?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट पर होगी.

संभावित प्लेइंग-11

प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़/शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

प्लेइंग-11: रीजा हेंडरिक्स, मैथ्यू ब्रीटज्के, एडन मारक्रम, हेनिरक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फेरिएरा, मार्को यान्सिन/ आंदिले फेहलुख्वायो, केशव महाराज, जेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी.

RELATED POSTS

View all

view all