Indian Army Day 2024 : आज है भारतीय सेना दिवस, सीएम साय ने भारतीय जवानों, अधिकारियों सहित सभी देशवासियों को दी बधाई…
January 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Indian Army Day 2024 : आज देशभर में भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। बता दे कि इसी दिन वर्ष 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। फ्रांसिस बुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे। सेना की कमान लेने के बाद फील्ड मार्शल केएम करियप्पा भारतीय आर्मी के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में ही प्रत्येक वर्ष ‘आर्मी डे’ मनाया जाता है।
Read More : Raipur : पुरखौती मुक्तांगन में पतंग महोत्सव में पहुंचे CM विष्णुदेव साय, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और रामविचार नेताम भी मौजूद, देखें Live
सीएम साय ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय सेना के जवानों, अधिकारियों सहित सभी देशवासियों को आर्मी-डे (थल सेना दिवस) पर शुभकामनाएं दी है।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि वीर जवान हर परिस्थिति में भारत माता की रक्षा में खुद को समर्पित करता है। शांतिकाल, युद्धकाल और संकट के समय हमारी सुरक्षा, राहत और बचाव के कार्यों में भारतीय सेना के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके अदम्य साहस और वीरता और बलिदान को नमन है।
RELATED POSTS
View all