पंचतत्व में विलीन हुए जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज, अंतिम दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, देखें Video
February 18, 2024 | by livekhabar24x7.com
डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी पर्वत पर जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज पंचतत्व में विलीन हो गए है। इससे पहले जैन मुनि ने रात 2 बजकर 30 बजे समाधि (देह त्याग दी) ले ली थी। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
6 फरवरी को निर्यापक श्रमण मुनि योग सागर से चर्चा करते हुए उन्होंने संघ संबंधी सभी कार्यों से निवृत्ति ले ली और आचार्य पद का त्याग कर दिया था। उन्होंने आचार्य पद के योग्य प्रथम मुनि शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि समय सागर महाराज को योग्य समझा और तभी उन्हें आचार्य पद दिया जावें ऐसी घोषणा कर दी थी, जिसकी विधिवत जानकारी आज दी जाएगी। समाधि के समय उनके पास पूज्य मुनि योग सागर, समता सागर, प्रसाद सागर महाराज संघ सहित उपस्थित थे। रात को सूचना मिलते ही आचार्य श्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए थे।
जैन मुनि के पंचतत्व में विलीन होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आधे दिन के शोक की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, “इस अवधि के दौरान, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी राज्य समारोह या कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन करने श्रद्धालु पहुंच रहे है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH | Chhattisgarh: Last rites of Acharya Shri 108 Vidhyasagar Ji Maharaj performed in Rajnandgaon pic.twitter.com/aYCLJt01TY
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 18, 2024
RELATED POSTS
View all