Live Khabar 24x7

Jharkhand Assembly Election 2024 Phase 2 : झारखंड में 38 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 31 फीसदी हुई वोटिंग

November 20, 2024 | by Nitesh Sharma

Loksabha Election
Loksabha Election
Loksabha Election

रांची। झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक के आंकड़े के अनुसार 38 सीटों पर 31.37% मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में बुधवार को जहां चुनाव हो रहा है, वहां 2019 में 66.94% मतदान हुआ था।

दूसरे चरण के मतदान के साथ ही इस चुनाव में उतरे सभी 1211 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।

RELATED POSTS

View all

view all