Live Khabar 24x7

जैसे दुनिया से डायनासोर लुप्त हो गया वैसे ही कांग्रेस पार्टी देश से लुप्त हो जाएगी,, राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना…

April 13, 2024 | by Nitesh Sharma

rajnath singh

 

रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बस्तर में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भाजपा की झोली को भर दिया है, इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम की तपोभूमि है और मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है।

Read More : PM Modi के बस्तर प्रवास पर राधिका खेड़ा ने कसा तंज, बोली – “मोदी जी रामजी के नाम पर झूठ बोलना बंद करें”

कांग्रेस पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से परास्त होगी। यहां की जनता ने कांग्रेस पार्टी को समय दिया था 5 वर्षों का, लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए कोई काम नहीं किया। हर छत्तीसगढ़िया की आवाज है- फिर एक बार, मोदी सरकार। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की हालत देश में ऐसी हो गई है, जैसे देश और दुनिया से डायनासोर लुप्त हो गया। वैसे ही कांग्रेस पार्टी देश से लुप्त हो जाएगी। कांग्रेस की हालत बिग बॉस शो की तरह हो गई है। कांग्रेस आज बिग बॉस का घर बन गई है। कांग्रेस में सब एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। हजारों की संख्या में कांग्रेस पार्टी छोड़कर लोग भाजपा में आ रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all