Live Khabar 24x7

Karnataka Exit Polls : कर्नाटक में कांग्रेस की होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार! जानें क्या है एग्जिट पोल के अनुमान

May 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

बेंगलुरु। Karnataka Exit Polls : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कल वोटिंग की गई। अब उम्मीदवारों और पार्टी की किस्मत EVM में कैद हो गई हैं। नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। वही कई एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 224 में से 122 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, भाजपा को 62 से 80 और जेडीएस को 20 से 25 सीटें मिल सकती है।

एग्जिट पोल में कर्नाटक में इस बार कांग्रेस की वापसी के आसार दिख रहे हैं। आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल सकता है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को सबसे ज्यादा 122 से 140 सीटें, बीजेपी को 62 से 80 सीटें, JDS को 20 से 25 सीटें और अन्य को शून्य से तीन सीटें मिलने का अनुमान है।

वोट शेयर के मामले में भी कांग्रेस पार्टी, बीजेपी से काफी आगे निकल सकती है। एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को 42.5%, बीजेपी को 34.5% और JDS को 16.5% वोट मिलने का अनुमान है।

RELATED POSTS

View all

view all