Kiran Singh Deo : कौन हैं किरण सिंह देव ? जिन्हें बीजेपी ने बनाया छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष…
December 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Kiran Singh Deo : भाजपा ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में अब तक प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे अरुण साव के राज्य में उपमुख्यमंत्री बन जाने के बाद भाजपा ने प्रदेश संगठन में बदलाव करने का फैसला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी कर कहा है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव, विधायक को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
Read More : CG Political : कल दिल्ली जाएंगे CM विष्णुदेव साय, BJP की दो दिवसीय बैठक में होंगे शामिल, मंत्रिमंडल के नामों पर भी होगी चर्चा
बीजेपी ने फिर चौंकाया
अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही थी। विजय बघेल, अजय चंद्राकर समेत कई नाम चर्चा में थे लेकिन पार्टी ने एक बार फिर चौंकाते हुए किरण सिंह देव को यह जिम्मेदारी सौंप दी है।
क्यों खास है ये नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, किरण बस्तर इलाके से आते हैं, जबकि मुख्यमंत्री सरगुजा संभाग से आते हैं। ऐसे में क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से ये नियुक्ति काफी अहम है। किरण देव इससे पहले भी कई जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं। वे जगदलपुर के मेयर भी रहे हैं और अब मौजूदा विधायक हैं। प्रदेश के कई संगठन वाले कामों का भी वो हिस्सा रहे हैं।

RELATED POSTS
View all