Live Khabar 24x7

कोरबा : कटघोरा को जिला बनाने की पुरानी मांग को कटघोरा विधायक प्रेमचन्द्र पटेल ने विधानसभा में रखा, उत्तम सिंह रंधावा, रितेश गुप्ता और उनकी जिला बनाओ अभियान की टीम ने जताया आभार

February 25, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कोरबा : कटघोरा विधायक प्रेम चन्द पटेल का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायगढ़ विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह रंधावा, रितेश गुप्ता,सुनील कुमार कुर्रे एवं उनकी जिला बनाओ अभियान की टीम ने आभार जताया।

आपको बता दें कि कटघोरा को जिला बनाने की मांग विगत वर्षों से चल रही है और सभी ने अपने अपने स्तर में प्रयास किया। ऐसा ही एक प्रयास कटघोरा के समाजसेवी उत्तम सिंह रंधावा, रितेश गुप्ता, सुनील कुमार कुर्रे ने अपने मित्रों के साथ मिलकर किया। सभी ने कांग्रेस विधायक पुरषोत्तम कंवर का ध्यान केंद्रित करने के लिए कटघोरा से रायपुर तक पैदल यात्रा किया था। फिर अपने साथियों के साथ मिलकर आमरण अनशन भी किया।

जिसका लाभ अब विधानसभा सत्र में देखने को मिल रहा है। वर्तमान में भाजपा की सरकार बनी कटघोरा के विधायक प्रेम चंद पटेल विधानसभा में जितने के बाद से ही उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी कि यदि हम जीत के आंएगे तो निश्चित ही कटघोरा को जिला बनाने के सहयोग करेंगे।

लोकप्रिय विधायक प्रेम चंद पटेल अपने द्वारा किए हुए वादों को निभाने में लगे है। जिसका आभार कटघोरा की जनता एवं उत्तम सिंह रंधावा, रितेश गुप्ता, सुनील कुमार कुर्रे की टीम ने उनका आभार जताया है।

RELATED POSTS

View all

view all