Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, इस लोकसभा सीट से प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन, पार्टी में मचा हड़कंप…
April 29, 2024 | by Nitesh Sharma

इंदौर। Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया है। अक्षय कांति बम के इस कदम से कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ही उन्हें इंदौर से टिकट दिलवाया था। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। बीजेपी ने इंदौर से शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया है।
Read More : Lok Sabha Election 2024 : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने “होम वोटिंग मतदान रथ” को दिखाई हरी झंडी
अक्षय कांति बम पेशे से कारोबारी हैं। नामांकन फॉर्म भरने के दौरान अक्षय कांति बम ने खुलासा किया था कि वह 14 लाख की घड़ी पहनते हैं। उनके पास पत्नी को मिलाकर करीब 87 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
इसी के साथ ही मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजनीतिक पारे को बढ़ाते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का भाजपा में स्वागत है।
RELATED POSTS
View all