Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र, जनता से किया ये वादा
April 10, 2024 | by Nitesh Sharma
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। जिसमे जातिवार जनगणना कराने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने समेत अनेक वादे किए गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में दल का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।
RELATED POSTS
View all