Live Khabar 24x7

देख तेरे स्कूल की हालत क्या हो गई सरकार! छत का प्लास्टर गिरने से पांच छात्र घायल, मौके पर विधायक और पूर्व मंत्री पहुंचे

August 21, 2024 | by Nitesh Sharma

 

बालोद : छत्तीसगढ़ के बलोदा जिले के एक स्कूल में विद्यार्थी शिक्षा पाने के लिए जान दांव पर लगा रहे है। शिक्षक भी गजब है, गुरूजी बनने के बाद भी उन्हें अपनी और बच्चों के जान की परवाह नहीं है। दरअसल, बुधवार को लोहारा विकासखंड के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम कोरगुड़ा के प्राथमिक शाला की छत का प्लास्टर गिर गया। जब यह हादसा हुआ उस वक्त छात्र कक्षा में पढ़ रहे थे। प्लास्टर गिरने के चलते पांच छात्र घायल हो गए है। बच्चों को गंभीर चोटें आई है।

जानकारी मुताबिक, ग्राम कोरगुड़ा के प्राथमिक शाला में हुए हादसे का शिकार बने सभी बच्चे पांचवी कक्षा के छात्र हैं। छात्र क्लास में पढाई कर रहे थे। क्लास में उस वक्त 24 बच्चे मौजूद थे। तभी स्कूल की छत का प्लास्टर भरभराकर कर गिर गया। घटना के बाद बच्चों की चीख पुकार मचने लगी। छात्र बुरी तरह लहूलूहान हो गए। हादसे में 5 बच्चे घायल हुए, जिनमे से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी बच्चों को एंबुलेंस की मदद से बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी लगते ही विधायक और पूर्व महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बच्चों से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। विधायक ने बच्चों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए। वही, कलेक्टर समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। बता दें 2022 में ही स्कूल जतन योजना के तहत स्कूल भवन का मरम्मत कराया गया था। इसके बावजूद यह घटना हुई। अनिला भेड़िया ने इस घटना को लेकर स्कूल भवन का मरम्मत करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कारवाई की मांग की है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all