Mahadev App : महादेव सट्टा ऐप का मालिक सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार, रायपुर लाने की चल रही तैयारी
October 11, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। महादेव ऐप (Mahadev App) के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। दुबई में उसकी गिरफ्तारी इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर की गई, जिसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर जारी किया गया था। यह गिरफ्तारी भारतीय एजेंसियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जिसमें विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने प्रमुख भूमिका निभाई। ईडी के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय को संपर्क कर इसकी जानकारी दी है। सौरभ चंद्राकर को दुबई से गिरफ्तार कर पहले भारत लाया जाएगा और उसके बाद उसे रायपुर लाने की तैयारी है।
Read More : Mahadev Satta App : CBI करेगी महादेव सट्टा ऐप की जांच! गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिए संकेत
बता दे कि लगभग डेढ़ महीने पहले, छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले की जांच को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया। यह निर्णय 22 अगस्त को लिया गया था, जिसके बाद चंद्राकर की गिरफ्तारी हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया था कि घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सीबीआई को जांच सौंपी गई।
CBI और ED ने इस घोटाले की गहराई में जाकर जांच की, जिससे चंद्राकर की गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ। अब तक 572.41 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया जा चुका है, जिसमें 100 करोड़ रुपये की संपत्ति दुबई में है। यह गिरफ्तारी अत्यंत गोपनीय तरीके से की गई थी, जिसमें केवल कुछ शीर्ष अधिकारियों को इसकी जानकारी थी।
RELATED POSTS
View all