Live Khabar 24x7

Mahadev Satta App : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महादेव सट्टा ऐप संचालित करते 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

April 20, 2024 | by Nitesh Sharma

mahadev

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

दुर्ग। Mahadev Satta App : जिले के पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल महादेव सट्टा ऐप मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बतया गया कि मुखबिर से सूचना मिली कि यहां स्थित हेरिटेज होटल में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप और रेड्डी अन्ना बुक को ऑपरेट कर रहे हैं। जिसके बाद सुपेला पुलिस ने एक टीम बनाई और तुरंत वहां पहुंची। जब पुलिस ने वहां छापा मारा तो उनके हाथ 7 पैनलिस्ट लगे। ये सभी वहां बैठकर ऑनलाइन सट्टा ऐप को ऑपरेटर कर रहे थे।

Read More : Mahadev Betting App : ED की नई चार्जशीट में पूर्व CM बघेल का भी नाम, बढ़ सकती है मुश्किलें, टीएस बाबा ने दी प्रतिक्रिया…

मोबाइल, लैपटॉप समेत करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी जब्त
सटोरियों ने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सबूतों को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी और अन्य सामान बरामद किया है।

होटल से जिन 7 सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा है, उनका सरगना एक सब्जी बेचने वाला है। वही होटल, रिजॉर्ट, फार्म हाउस और पॉश कॉलोनियों में कमरा लेकर सेटअप तैयार कराता था। फिर अपने कर्मचारियों को वहां भेजकर पैनल संचालित कराता था। इससे पुलिस को उन पर कोई शक नहीं होता था। पकड़े गए अन्य आरोपी अंडा और पुलगांव थाना क्षेत्र के निवासी बताए हैं।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

नीरज निर्मलकर (18 साल) निवासी चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। दुर्गेश मार्कंडेय (20 साल) निवासी जेवरा सिरसा दुर्ग। टीकम पाल (21 साल) निवासी माना कैंप रायपुर। ऋषभ पटेल (23 साल) निवासी गुंडरदेही बालोद। राहुल चंद्राकर (22 साल) निवासी दुर्गा चौक चंद्रखुरी पुलगांव दुर्ग। उदय सिंह राजपूत (22 साल) निवासी कृष्णा नगर सुपेला। चेतन निषाद (22 साल) निवासी कोलिहापुरी पुलगांव दुर्ग।

RELATED POSTS

View all

view all