मिजोरम में खदान ढहने से बड़ा हादसा, 10 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक…
May 28, 2024 | by Nitesh Sharma

आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल खदान ढहने से 10 लोगों की मौत हो है। बताया जा रहा हैं कि सुबह आइजोल के दक्षिणी इलाके में स्थित पत्थरों की एक खदान ढह गई। बताया जा रहा हैं कि यह हादसा नदियों के जल स्तर बढ़ने की वजह से हुआ है। इस वजह से नदी के किनारे रहने वाले लोगों को दूसरे जगह हटा दिया गया है।
Read More : वैवाहिक वर्षगांठ पर CM साय ने मुख्यमंत्री निवास में की सपत्नीक पूजा-अर्चना, इष्टदेव से लिया आशीर्वाद
बारिश की वजह से खदान में हुए हादसे के अलावा राज्य में विभिन्न इलाकों में भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस घटना को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री लालदुहोम ने रेमल च्रकवात से प्रभावित लोगों की सहायता की घोषणा की है। मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया है कि इससे प्रभावित लोगों को कुल 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिलेगी जबकि मृतकों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ के CM साय ने जताया शोक
इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया हैं। उन्होंने कहा कि, मिजोरम की राजधानी आइजोल में पत्थर खदान के ढहने से 13 लोगों के निधन की दुःखद खबर मिली है। हादसे में कई लोग लापता हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

RELATED POSTS
View all