Live Khabar 24x7

एनीकट में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से 2 नाबालिगों की मौत

September 23, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

राजनांदगांव। जिले के मोखला एनीकट में डूबने से दो नाबालिगों की मौत हो गई है। बताया गया कि दोनों बच्चे अपने दोस्तों के साथ पिकनिक गए थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। घटना सुरगी पुलिस थाना क्षेत्र का हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एनीकट में 7-8 बच्चे नहाने उतरे थे। इस दौरान 5 बच्चे डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने 3 बच्चों को बचा लिया। वहीं हादसे के बाद गोताखोरों की टीम को सूचित किया गया और लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव मौके से बरामद किए गए। मृतकों के नाम 12 वर्षीय शाहिद हुसैन और 16 वर्षीय कन्हैयालाल है।

वहीं राजनांदगांव के सीसी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि लखोली क्षेत्र से 11-12 बच्चे पिकनिक के लिए गए हुए थे जिसमें से दो नाबालिक की डूबने से मौत हुई है।एनीकट में नहाने के दौरान 4 से 5 युवक गड्ढे में चले गए थे। जिनमें से तीन लोगों को एक युवक ने बारी-बारी करके बचाया लेकिन वह अपने भाई को डूबने से नहीं बचा पाया।

RELATED POSTS

View all

view all