बिश्रामपुर एसईसीएल खदान में बड़ा हादसा, अवैध कोयला उत्खनन करते युवक की मौत
February 26, 2024 | by livekhabar24x7.com
सूरजपुर : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बिश्रामपुर एसईसीएल में अवैध कोयले का उत्खनन करते एक युवक की हुई मौत। युवक सुरंग नुमा बनाकर कोयले का अवैध उत्खनन कर रहा था। कोयले क अवैध खनन करते वक्त युवक के ऊपर 8 फीट का चट्टान गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई है।
एसईसीएल विश्रामपुर में अवैध उत्खनन काफी समय से जोरों पर चल रही है। इस पर ना तो एसईसीएल प्रबंधन का ध्यान है और ना ही प्रशासन का। अब तक कोयले के अवैध उत्खनन के चलते कई मौतें हो चुकी है। मौके पर एसीसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के जनरल मैनेजर साथ ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचे। मृतक को निकालने की कवायत की जा रही है।
RELATED POSTS
View all