Live Khabar 24x7

महापौर एजाज ढेबर ने खोला सौगातों का पिटारा, पेश किया 1901 करोड़ 89 लाख 64 हजार का बजट

February 21, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर नगर निगम का बजट पेश हो गया हैं। महापौर एजाज ढेबर ने आज बजट पेश किया हैं। बता दे कि यह महापौर एजाज ढेबर के कार्यकाल का अंतिम बजट हैं।

इस बार बजट में रायपुरवासियों को सड़क, नाली, फुटपाथ, चौक चौराहा सौन्दर्यकरण, शहर की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, सर्व सुविधा 10 वेडिंग जोन, शहर के प्रवेश द्वार में आकर्षक प्रवेश द्वार निर्मान, मल्टीप्ले, मिनी टाईम स्क्वेयर, सिटी पिकनिक प्वाइंट की सौगात मिली।

बजट में प्रवधान

  • कला व संस्कृति केंद्र के लिए 5 करोड़
  • मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 6 करोड़
  • प्रवेश द्वार के लिए 4 करोड़
  • सर्व सुविधा युक्त शादी घर बनाने 10 वेंडिंग जोन
  • स्टार्टअप स्टूडियो और को वर्किंग सेंटर निर्माण के लिए 5 करोड़
  • क्लीन कॉरिडोर तैयार करने के लिए 7 करोड़
  • एक्सप्रेस में मल्टी प्ले तैयार करने के लिए 1करोड़
  • स्मार्ट स्ट्रीट के लिए के लिए 8 करोड़ का
  • अप्पू घर का निर्माण कराएगी निगम
  • 100 नग इलेक्ट्रिक बस का संचालन होगा
  • मिनी टाईम एस्केयर के लिए 8 करोड़ का प्रावधान
  • सिटी पिकनिक पॉइंट निर्माण के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
  • काली माता का किया दर्शन
    रायपुर नगर निगम का बजट पेश करने से पहले महापौर एजाज ढेबर काली मंदिर पहुंचे। यहां महापौर ढेबर ने काली मंदिर में मत्‍था टेका और पूजा-अर्चना की। इसके बाद नगर निगम पहुंचने पर महिला पार्षद ने महापौर ढेबर को तिलक लगाया।

RELATED POSTS

View all

view all