MI vs PBKS : मुंबई के सामने आज पंजाब की चुनौती, 2 पॉइंट के लिए होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानें हेड टू हेड आंकड़े
April 18, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। MI vs PBKS : आईपीएल 2024 के 33 वें मुकाबला में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने होगी। यह मैच शाम 7:30 बजे से मुल्लांपुर मोहाली के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अंक तालिका में पंजाब किंग्स आठवें और मुंबई इंडियन्स नौवें पायदान पर है।
पॉइंट टेबल का हाल
पंजाब इस समय छह में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। दूसरी ओर मुंबई ने छह में से दो मैच जीते हैं और 8वें स्थान पर है। नेट रन रेट में पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस से आगे है। पीबीकेएस के -0.218 और एमआई का -0.234 एनआरआर है।
Read More : Ram Navami 2024 : रामनवमी महापर्व आज, देशभर में हर्ष का माहौल, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, राम मंदिर का किया जिक्र
हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 31 मैच खेले हैं। पीबीकेअस ने 15 और एमआई ने 16 मैच जीते हैं। मुंबई के खिलाफ पंजाब का उच्चतम स्कोर 230 है। जबकि पीबीकेएस के खिलाफ एमआई का हाईस्कोर 223 है। आईपीएल 2024 के ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे, जबकि अन्य टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स : जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा।
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मोहम्मद नबी, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।
RELATED POSTS
View all