रायपुर नगर निगम में MIC की बैठक, बूढातालाब चौपाटी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
November 25, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। रायपुर नगर निगम में आज दोपहर तीन बजे मेयर इन काउंसिल की बैठक होगी। विधानसभा उपचुनाव अचार संहिता के चलते MIC की बैठक नहीं हुई थी। आज की बैठक में शहर से जुड़े कई विकास कार्यों को लेकर बैठक में चर्चा होगी। बूढ़ातालाब तालाब के नजदीक बन रही चौपाटी को लेकर चढ़ा होगी। वहीं दिसंबर में स्वच्छता सर्वे के लिए आने वाले केंद्रीय दल की तैयारी पर भी इसी एमआईसी में रणनीति बनेगी।
.
इस बार के MIC बैठक में शहर में हो रही अवैध प्लाटिंग, सड़क निर्माण, नालों के निर्माण कार्य, वेडिंग जोन जैसे विषय पर भी चर्चा की जाएगी। मेयर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 3 बजे होगी।
आज की MIC मीटिंग में बूढ़ातालाब के पास पुराने धरना स्थल की जगह बन रहे चौपाटी के हटाए जाने को लेकर चर्चा हो सकती है। इससे पहले भी रायपुर साइंस कॉलेज चौपाटी को हटाए जानें का भी फैसला लिया गया है। अब एक और चौपाटी की बारी है। पिछले दिनों मेयर एजाज ढेबर ने मौके पर जाकर चौपाटी का निरीक्षण किया था। बिना प्लानिंग के तैयार हुई चौपाटी को लेकर मेयर ने उसे हटाने की बात कही थी।
RELATED POSTS
View all