Michael Gambon Death : एक्टर सर माइकल गैंबोन का 82 साल की उम्र में निधन, हैरी पॉटर में निभाया था डंबलडोर का आइकॉनिक किरदार
September 28, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Michael Gambon Death : फिल्म हैरी पॉटर के महान हॉगवर्ट्स हेडमास्टर एल्बस डंबलडोर यानी एक्टर माइकल गैंबोन की आज मौत हो गई है। 82 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलिवदा कह दिया है। इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे और पत्नी ने दी है।
एक्टर के निधन से उनके पूरे परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। एक्टर की पत्नी लेडी गैंबोन और बेटे फर्गस ने दी। उन्होंने कहा, “हमे सर माइकल गैंबोन के निधन की घोषणा करते हुए बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। वो एक प्यारे पति और पिता थे।”
एक्टर की पत्नी ने आगे कहा कि, ”सर माइकल गैंबोन की मौत निमोनिया की बीमारी की वजह से हुई है। इस बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मगर डॉक्टर्स की लाख कोशिश के बावजूद भी हम उन्हें नहीं बचा पाए।” उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि आप इस कठिन समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और आपके समर्थन और प्यार के संदेशों के लिए धन्यवाद..
फिल्मों के साथ थ्रिएटर्स में भी बनाया बड़ा नाम
फ़िल्मी दुनिया के अलावा थ्रिएटर्स में भी एक्टर ने खूब नाम कमाया है। एक्टर ने पिंटर, बेकेट और एक्बोर्न के नाटकों में बेहतरीन काम किया है। माइकल गैंबोन हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ से दुनियाभर में मशहूर हुए थे।
RELATED POSTS
View all