Morena Bridge Collapse : मुरैना में भरभरा कर गिरा ब्रिज, 50 फीट नीचे गिरे 5 मजदूर
April 2, 2024 | by livekhabar24x7.com
मुरैना। Morena Bridge Collapse : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां अग्रेजों के जमाने में निर्मित रेलवे ब्रिज के गिर गई है। इस हादसे में पुल को काट रहे 5 मजदूर भी 50 फीट नीचे आ गिरे। जिसके चलते वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं, गंभीर रुप से घायलों को जिला हॉस्पिटल भेजा गया है।
Read More : Bridge Collapsed : भरभराकर गिरे निर्माणाधीन पुल के 3 बीम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, रुकवाया गया काम…
दरअसल, मुरैना में अंग्रेजों के जमाने के बने नैरोगेज रेलवे ब्रिज को तोड़ने का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक से ब्रिज का हिस्सा टूटकर 50 फीट नीचे आ गिरा। ब्रिज के साथ 5 मजदूर भी नीचे गिर गए जिससे वे घायल हो गए। उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
हादसे के समय मजदूर ब्रिज में लगे लोहे को गैस कटर के जरिए काटने का काम कर रहे थे। नैरोगेज रेलवे लाइन का ब्रॉडगेज में परिवर्तन होने के बाद पुराने पुल पर लोहा निकालने का काम चल रहा था। पुल जौरा थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव के पास स्थित क्वारी नदी पर बना हुआ है। घटना का पता चलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
RELATED POSTS
View all