नगर निगम ने 70 कर्मचारियों को थमाया नोटिस, एक सप्ताह के भीतर मांगा गया जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला?
October 3, 2024 | by Nitesh Sharma

रायगढ़। नगर निगम के स्वच्छता कार्यक्रम से नदारत रहने वाले 70 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। निगम आयुक्त सुनील कुमार ने यह नोटिस जारी किया। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।
Read More : Show Cause Notice : 70 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, लगातार स्वछता कार्यक्रम में रहे अनुपस्थित, अब निगम आयुक्त ने लिया एक्शन
दरअसल यह पूरा मामला 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए गए स्वच्छता अभियान से जुड़ा है। इस अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता के प्रति आम जन को जागरूक करना था। पिछले एक महीने में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे निगम के कई कर्मचारी दूरी बना कर निगम के ऐसे कार्यक्रमों में गए नहीं, मंगलवार को भी रायगढ़ स्टेडियम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ शहर के लोगों ने स्वच्छता के संदेश देते हुए मानव श्रृंखला बनाई थी। उसमें भी ये कर्मचारी अनुपस्थित रहे ।
RELATED POSTS
View all