Live Khabar 24x7

Murder : छिंदवाड़ा में 8 लोगों की बेरहमी से हत्या, परिवार के सदस्य ने ही दिया वारदात को अंजाम, फिर खुद कर लिया सुसाइड…

May 29, 2024 | by Nitesh Sharma

murder

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

छिंदवाड़ा। Murder : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दिलदहला देने वाले वारदात को अंजाम दिया गया हैं। यहां के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामुहिक हत्या कर दी गई है। परिवार के पुत्र ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या की है। इसके बाद हत्यारे ने खुद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण पता नही चल सका है।

Read More : Murder : बार में गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद, फिर नशे में धुत युवक ने डीजे ऑपरेटर को मार दी गोली, देखें VIDEO

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार के एक यवक ने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता -पत्नी बच्चे और भाई सहित अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी से झूल गया। घटना रात्रि दो-तीन बजे की बताई जा रही है माहुलझिर पुलिस मौके पर पंहुच चुकी है। पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हुए । विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all