Live Khabar 24x7

Murder : रायगढ़ में हुई बड़ी वारदात! गला रेतकर एक शख्स की कर दी गई हत्या, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद

September 26, 2024 | by Nitesh Sharma

murder

murder

रायगढ़। रायगढ़ शहर से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर के जूटमिल क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 अंधेरी पुलिया (गंधरी पुलिया) के समीप रहने वाले रमेश उर्फ बब्बू तिवारी की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रमेश उर्फ बब्बू तिवारी जो घर के पीछे रेलवे ट्रैक है। वे घर पर अकेले रहते थे। मृतक की पत्नी की मृत्य पूर्व में हो चुकी है। आज सुबह काम करने वाली बाई जब घर पर आई तो घर बंद था। कामवाली ने अनहोनी के आशंका को लेकर उसने आस-पास के लोगों सूचना दी। अंदर झांक के देखने पर खून के छीटे दिखाई दे रहें थे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

जानकारी के अनुसार मृतक बब्बू तिवारी लोगों को ब्याज में रकम दिया करता था। हो सकता है रकम को लेकर कुछ विवाद हुआ हो और अज्ञात आरोपी ने उनकी हत्या की हो। धीरे-धीरे भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी फिर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दिया है। हत्या वारदात की सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, निरीक्षक मोहन भारद्वाज की टीम ने जांच शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल की जांच में खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है, फोरेंसिक टीम भी मौजूद है।

RELATED POSTS

View all

view all